PM Kisan New Beneficiary List 2025 :केंद्र सरकार के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना से पंजीकृत किसानों के लिए फिर से पीएम किसान योजना की नई बेनिफिशियरी लिस्ट को जारी कर दिया गया है। बताते चले कि यह लिस्ट किसानों के लिए उनकी पात्रता को स्पष्ट करने हेतु सांझा की गई है।ऐसे किसान जिनके नाम पीएम किसान योजना की पहली जारी की गई लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं उन सभी किसानों के लिए इस लिस्ट में अपने नाम अनिवार्य रूप से चेक कर लेना चाहिए क्योंकि यह 21वीं किस्त की अंतिम पात्रता सूची हो सकती है।
किसानों की जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट को कई भागों में ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर सबमिट करवाया जा रहा है जिसके तहत किसान आसानी से क्षेत्रवार लिस्ट को घर बैठे ही चेक कर सकते हैं।
PM किसान योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की शुरुआत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना के अंतर्गत योग्य किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता राशि दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में (₹2,000 प्रति किस्त) सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।
PM Kisan Beneficiary List
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के संदर्भ में हर किस्त जारी होने के पहले संशोधित करवाई जाने वाली बेनिफिशियरी लिस्ट का उद्देश्य केवल यही है कि ऐसे किसान जो किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए पूर्ण रूप से पात्र है तथा जरूरतमंद है केवल उनके किसानों तक वित्तीय किस्त को पहुंचाया जा सके।
सरकार के द्वारा योजना से पंजीकृत किसानों के लिए स्पष्ट निर्देश देते हुए यह बताया है कि जिन किसानों के नाम इस लिस्ट में शामिल होते हैं केवल उनके लिए ही लाभ प्रदान किया जाएगा इसके अलावा लिस्ट से वंचित किसान किस्त से भी वंचित हो सकते हैं।
पीएम किसान 21वीं क़िस्त कब आएगी
सोशल मीडिया के अनुमानों के मुताबिक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के लिए पात्रता हेतु जारी करवाई जा रही बेनिफिशियरी लिस्ट का अब अंतिम ही चरण है इसके बाद सभी किसानों के खातों में सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का हस्तांतरण किया जाएगा।
केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए नोटिस के अनुसार किसानों के खातों में 21वीं किस्त को 19 नवंबर 2025 को डीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाने वाला है। यह किस्त केवल उन्हीं किसानों के लिए मिलेगी जिनके नाम लिस्ट में शामिल हो जाते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi 2025 Overview
| विभाग | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि |
| लेख का नाम | PM Kisan Beneficiary List |
| देश | भारत |
| लाभार्थी | छोटे और सीमांत किसान |
| सहायता राशि | ₹2000 प्रति किस्त |
| सूची स्थिति | ऑनलाइन |
| भुगतान मोड | DBT (सीधे बैंक खाते में) |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in |
नई लाभार्थी सूची 2025 में क्या नया है?
सरकार ने PM Kisan Beneficiary List 2025 को अपडेट किया है। इस नई सूची में कई नए किसानों के नाम जोड़े गए हैं और कुछ पुराने लाभार्थियों के नाम हटाए गए हैं, जिनकी पात्रता अब नहीं रही। इस बार सरकार ने ई-केवाईसी (e-KYC) और भूमि रिकॉर्ड सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है, ताकि केवल वास्तविक किसानों को ही लाभ मिले।
पीएम किसान योजना के लिए पात्रता
पीएम किसान योजना की संशोधित बेनिफिशियरी लिस्ट के अनुसार निम्न किसानों को आगामी किस्त हेतु पात्र किया गया है :-
- ऐसे किसान जिन्होंने निर्धारित तिथि के अंतर्गत अपना केवाईसी वेरीफिकेशन पूरा करवा लिया हो।
- जिन किसानों ने पीएम किसान योजना की पिछली किस्त का लाभ अनिवार्य रूप से प्राप्त किया हो।
- किसान का फार्मर आईडी कार्ड का रजिस्ट्रेशन भी कंप्लीट हो चुका हो।
- किसान के नाम पर वर्तमान में कोई अधिक संपत्ति या फिर भूमि ना हुई हो।
अपना नाम नई लिस्ट में कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम PM किसान नई सूची 2025 में शामिल है या नहीं, तो नीचे दिए गए कदमों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- “Beneficiary List” या “लाभार्थी सूची” विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गाँव का नाम चुनें।
- “Get Report” पर क्लिक करें।
-
आपकी गाँव की पूरी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी, जहाँ आप अपना नाम देख सकते हैं।
ई-केवाईसी क्यों जरूरी है?
PM किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका e-KYC पूरा हो चुका है।
इसके लिए आप अपने आधार कार्ड को योजना से लिंक कर सकते हैं:
- ऑनलाइन pmkisan.gov.in पर जाकर
- या नजदीकी CSC केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर।
पीएम किसान योजना लिस्ट की विशेषताएं
पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी करवाई जा रही बेनिफिशियरी लिस्ट की विशेषताएं निम्न प्रकार से है :-
- किसानों की स्थिति को संतुलित बनाए रखने के लिए लिस्ट को कई भागों में जारी किया जाता है।
- लिस्ट के माध्यम से आसानी से पात्र और जरूरतमंद किसानों का चयन हो पाता है।
- यह लिस्ट ऑनलाइन माध्यम के साथ-साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध होती है।
- सभी राज्यों के किसानों के लिए पीएम किसान योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट को क्षेत्रवार व्यवस्थित किया जाता है।
पीएम किसान योजना लिस्ट में उपलब्ध विवरण
ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से जारी करवाई जाने वाली पीएम किसान योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में सभी किसानों के नाम तथा उनके पंजीकरण क्रमांक को स्पष्ट रूप से दर्शाया जाता है ताकि किसान अपनी स्थिति को आसानी से चेक कर पाए और उनके बीच किसी भी प्रकार की सुविधा की स्थिति ना रहे।